M.P. NEWS -प्रदेश के 5 जिलों में सामान्य से अधिक, 36 में सामान्य वर्षा दर्ज

ROHIT SHARMA :- मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 10 अगस्त तक 5 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 10 है। सर्वाधिक वर्षा 746.9 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 246.1 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले भिण्ड, नीमच, सिंगरौली, दतिया और मुरैना हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, रायसेन, सीहोर, रतलाम, श्योपुरकलां, जबलपुर, शाजापुर, दमोह, मण्डला, होशंगाबाद, शिवपुरी, उज्जैन, नरसिंहपुर, गुना, मंदसौर, झाबुआ, बुरहानपुर, राजगढ़, सिवनी, इंदौर, खण्डवा, बड़वानी, छतरपुर, विदिशा, छिन्दवाड़ा, रीवा, पन्ना, सतना, भोपाल, अशोकनगर, सागर, शहडोल, कटनी और ग्वालियर हैं।
कम वर्षा वाले जिले देवास, खरगोन, अनूपपुर, बालाघाट, डिण्डोरी, हरदा, धार, बैतूल, आगर-मालवा और अलीराजपुर हैं।
प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

जलाशय
उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)
वर्तमान जल-स्तर
(मीटर में)
बाणसागर डैम- शहडोल
341.64
335.92
बरगी- जबलपुर
422.76
421.45
बारना डेम-रायसेन
348.55
342.61
बावनथड़ी राजीव सागर- बालाघाट
344.40
339.40
गाँधी सागर डेम- मंदसौर
399.90
388.49
गोपीकृष्णा सागर- गुना
434.00
428.88
इंदिरा सागर-खण्डवा
262.13
253.43
कलियासोत डेम - भोपाल
505.67
494.20
केरवा डेम-भोपाल
509.93
507.28
कोलार डेम-सीहोर
462.20
448.07
मनीखेड़ा डेम-शिवपुरी
346.25
335.05
माही मेन डेम- झाबुआ
451.50
443.30
ओंकारेश्वर डेम- खण्डवा
196.60
191.99
पेंच डाइवर्जन छिंदवाड़ा
625.75
622.80
राजघाट डेम-अशोकनगर
371.00
368.50
सम्राट अशोक सागर-विदिशा
459.61
455.93
तवा डेम -होशंगाबाद
355.40
347.41
वेनगंगा संजय सरोवर -सिवनी
519.38
514.40

Comments