Delhi - अरविन्द केजरीवाल तुगलकी तानाशाह हैं
अनेक संस्थापक सदस्यों के बाद आशीष खेतान एवं आशुतोष द्वारा आम आदमी पार्टी को छोड़ना यह स्पष्टता से दर्शाता है कि अरविन्द केजरीवाल तुगलकी तानाशाह हैं
आम आदमी पार्टी रूपी अखाड़े में धीरे-धीरे सभी सदस्यों ने अपने मुखिया अरविन्द केजरीवाल की असलियत को पहचान लिया है और आज केजरीवाल जमावड़ा उखड़ रहा है, बिखर रहा है और बहुत शीघ्र यह पार्टी एक इतिहास बन जायेगी-मनोज तिवारी
Rohit Sharma :- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल एक वन टाइम वंडर हैं और अब धीरे-धीरे न सिर्फ दिल्ली की जनता बल्कि उनकी पार्टी के नेताओं के बीच भी उनका करिश्मा समाप्त हो रहा है। अब तो ऐसा लगता है कि 2020 के विधानसभा चुनाव आते-आते केजरीवाल दल राजनीतिक क्षितिज से लुप्त हो जायेगा।
श्री तिवारी ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने निहित स्वार्थ और राजनीतिक सत्ता लोलुपता के चलते बिना या भिन्न विचारधारा वाले राजनीतिक महत्वकांक्षियों का एक जमावड़ा जमाया जो वक्त के साथ-साथ एक अखाड़े में बदल गया। आम आदमी पार्टी रूपी अखाड़े में धीरे-धीरे सभी सदस्यों ने अपने मुखिया अरविन्द केजरीवाल की असलियत को पहचाना है और आज केजरीवाल जमावड़ा उखड़ रहा है, बिखर रहा है और बहुत शीघ्र यह पार्टी एक इतिहास बन जायेगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अनेक संस्थापक सदस्यों के बाद चाहे आज आशीष खेतान का केजरीवाल दल से अलग होना हो या गत दिनों आशुतोष का, यह सभी घटनायें स्पष्टता से दर्शाती हैं कि अरविन्द केजरीवाल तुगलकी तानाशाह हैं जो मत भिन्नता को सहन नहीं कर पाते।

Comments
Post a Comment