MINISTRY - केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली ने दोबारा वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाला

ROHIT SHARMA :- केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली ने तीन महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद आज वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों का कार्यभार दोबारा संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद वित्त मंत्री श्री जेटली ने वित्त सचिव डॉ. हसमुख अधिया, सचिव (व्यय) श्री ए.एन. झा, सचिव (वित्तीय सेवाएं) श्री राजीव कुमार, सचिव (कॉरपोरेट मामले) श्री इंजेती श्रीनिवास, सीबीडीटी के अध्यक्ष श्री सुशील चन्द्र और सीबीआईसी के अध्यक्ष श्री एस. रामेश सहित अन्य अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की।
इससे पहले प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राष्ट्रपति ने श्री अरुण जेटली को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री का कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया था।

Comments

Popular posts from this blog