महिलाअेां के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने महिला उत्थान के लिए अपनी कटिबद्धता का प्रमाण दिया है-मनोज तिवारी
ROHIT SHARMA, NEW DELHI :- दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश से मंडल स्तर तक की पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज सिविक सेन्टर के केदारनाथ साहनी हाॅल में सम्पन्न हुआ। खचाखच भरे सभागार में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं महामंत्री संगठन श्री सिद्धार्थन ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया और सम्मेलन के प्रथम दो सत्रों को सम्बोधित किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम पाराशर झा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्री श्याम जाजू एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा ने भी सम्बोधित किया।
[gallery ids="2457,2458" type="rectangular"]
श्रीमती पूनम पाराशर एवं उनकी टीम में महामंत्री श्रीमती लता गुप्ता एवं श्रीमती संतोष गोयल के संयोजन में आयोजित सफल सम्मेलन में श्रीमती योगिता सिंह, डाॅ. मोनिका पंत, श्री अभय वर्मा, श्री जय प्रकाश, श्रीमती वैशाखा शैलानी, श्री तिलक राज कटारिया, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती वीना विरमानी, श्री सुनील यादव, श्रीमती गुंजन नरूला, श्री विक्रम बिधूड़ी एवं श्रीमती बरखा सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं निगम नेता सम्मिलित हुये।
स्वागत भाषण में श्रीमती पूनम पाराशर झा ने कहा कि दिल्ली भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्य से पूरी तरह अवगत है और हम सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सेनेट्री नेपकीन से जीएसटी हटाना एवं ग्रीमाण क्षेत्रों में महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन और शौचालय देकर मोदी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई है उसके सुपरिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे।
अपने उद्घाटन भाषण में श्री मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार महिलाओं को उनके पूर्ण अधिकार देने के लिए कटिबद्ध है। उसका प्रमाण है कि जहां सरकार के विदेश एवं रक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण मंत्रालय ओजस्वी महिला नेतृत्व के पास हैं वहीं सरकार सुकन्या एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी दो सशक्त योजनाओं के साथ सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय सिद्धांत से प्रेरित मोदी सरकार गांव-गांव में शौचालय एवं रसोई गैस को पहुंचाकर महिला स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्य कर रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में महिला नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और आज यहां उपस्थित महिला नेताओं को देश में महिलाओं की स्थिति में वास्तविक सुधार के लिए उन्हें मोदी सरकार की पुनः स्थापना के लिए संकल्पबद्ध कार्य करना होगा।
संगठन कौशल एवं उसके लाभ पर रखे गये सत्र को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने सम्बोधित किया और पार्टी की विचारधारा एवं संगठन में महिला नेतृत्व की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुये आवाह्न किया कि महिला मोर्चा पदाधिकारी हर बूथ पर कम से कम दो समर्पित महिला कार्यकर्ताओं के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास जनसंवाद का एक विशेष कौशल होता है और वो किसी भी संगठन के लिए व्यक्ति से व्यक्ति संवाद बनाकर मजबूती देने का कार्य कर सकती हैं।
मोदी सरकार की उपलब्धियों पर सम्मेलन के तृतीय सत्र को प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने सम्बोधित किया। श्री जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद जहां महिलाओं को लेकर सामाजिक परिवर्तन योजनायें रखी हैं वहीं सरकार में महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, विशेषकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कार्य किया है।
श्री श्याम जाजू ने कहा कि आज देश और दुनिया में भारत के गत चार वर्ष की विकास उपलब्धियां चर्चित हैं। देश ने जो विकास ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं वह हर परिवार तक पहुंच रहे हैं और हम महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि मोदी सरकार द्वारा भारत में महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वरोजगार एवं शिक्षा के लिए जो कल्याणकारी कदम उठाये हैं उनका प्रचार आगामी 6 माह में घर-घर जाकर महिलाओं के बीच करें।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा ने कहा कि दिल्ली महिला मोर्चा के आज के सफल सम्मेलन में भाग लेकर मैं निश्चिंत हूँ कि हमारा दिल्ली संगठन नेतृत्व की कल्पनाओं के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में संगठन के दिये हर दायित्व को निभाने के लिए तैयार है।
Comments
Post a Comment