मंत्री श्रीमती माया सिंह राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी आज

ROHIT SHARMA :- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह के मुख्य अतिथ्य में 10 अगस्त 2018 को प्रात: 9 बजे से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में 'म.प्र. में शहरी नियोजन का अगला चरण' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
मंत्री श्रीमती माया सिंह सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें। सम्मेलन में नई दिल्ली, अहमदाबाद एवं विशाखापट्टनम इत्यादि शहरों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog