दिल्ली: एनडीएमसी के स्कूल में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार!
ROHIT SHARMA :- दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ रही एक छः वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल परिसर के अंदर एक इलेक्ट्रीशियन ने कथित रूप से बलात्कार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना बुधवार (8 अगस्त) को गोल मार्केट क्षेत्र में एनडीएमसी स्कूल में हुई थी जब लड़की अपने घर जा रही थी। आरोपी ने लड़की को रोका और उसे परिसर में वाटर पंपिंग रूम के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि उसे गुरुवार (9 अगस्त) शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, “हमलावर की पहचान 37 वर्षीय राम आसरे के रूप में हुई है। पीड़िता के पहचान करने के बाद गुरुवार को उसे स्कूल से गिरफ्तार किया गया।”
पुलिस ने बताया कि आसरे स्कूल में लगभग एक महीने से काम कर रहा था। वह एनडीएमसी का स्थाई इलेक्ट्रीशियन है।
जब वह घर लौट आई, तो लड़की की मां ने उसे खून में लतपत देखा। लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की।

Comments
Post a Comment