प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से अधिक, 34 में सामान्य वर्षा दर्ज

ROHIT SHARMA,M.P.:- मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 5 अगस्त तक 6 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 11 है। सर्वाधिक वर्षा 665.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 238.6 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मुरैना, सिंगरौली, टीकमगढ़, नीमच, दतिया और भिण्ड हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, सिवनी, मण्डला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, रीवा, छतरपुर, शिवपुरी, सतना, उमरिया, मंदसौर,, झाबुआ, इंदौर, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, श्योपुरकलां, आगर-मालवा, ग्वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद और सीधी हैं।
कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, डिण्डोरी, कटनी, अनूपपुर, धार, अलीराजपुर, हरदा, बैतूल, शहडोल खरगोन और अशोकनगर हैं।
प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

जलाशय
उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)
वर्तमान जल-स्तर
(मीटर में)
बरगी-जबलपुर
422.76
420.55
तवा-होशंगाबाद
355.39
347.22
बारना-रायसेन
348.55
342.87
इंदिरा सागर-खण्डवा
262.13
253.19
ओंकारेश्वर
196.60
192.22
बाणसागर-शहडोल
341.64
335.28
संजय सरोवर-सिवनी
519.38
514.30
राजीव सागर-बालाघाट
344.40
339.80
गांधी सागर-मंदसौर
399.89
388.44
मनीखेड़ा-शिवपुरी
346.25
334.55
गोपीकृष्ण-गुना
434
428.63
माही-झाबुआ
451.50
443.30
हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा
459.61
455.85
कोलार-सीहोर
462.20
448.04
केरवा-भोपाल
509.93
507.25
राजघाट-ललितपुर
371
368.00
पेंच-छिन्दवाड़ा
625.75
622.70
कलियासोत-भोपाल
505.67
494.20

Comments

Popular posts from this blog