राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने वार्ड-25 में बाँटे श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड

ROHIT SHARMA :- राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि गरीबों की सरकार मतलब मध्यप्रदेश सरकार। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों की भलाई के लिये सरकार नित-नई योजनाएँ बना रही है। गरीबों को एक रूपये किलों गेहूँ, चावल और नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब सभी आवासहीनों के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है। वर्ष 2022 तक सभी पात्र आवासहीनों को आवास उपलब्ध करवाने के सघन प्रयास किये जा रहे हैं। श्री गुप्ता ने वार्ड-25 स्थित रमानगर में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड वितरित करते हुए यह जानकारी दी ।
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिका को कक्षा 6 में पहुँचने पर 2000, कक्षा 9 में 4000 और कक्षा 11 में पहुँचने पर 6000 रुपये दिये जा रहे हैं। लाड़ली की उम्र 18 साल होने पर उसे इस योजना में एक लाख रुपये मिलेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्याओं का नि:शुल्क विवाह/निकाह करवाया जा रहा है। इसके साथ ही, इनके खाते में 25 हजार रुपये भी जमा करवाये जाते हैं। संबल योजना में शामिल परिवारों के बच्चों की फीस सरकार भर रही है। इलाज का खर्च सरकार वहन कर रही है। गर्भवती महिलाओं को 4 हजार रुपये, प्रसव पर 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख और सामान्य मौत पर 2 लाख रुपये तथा अपंगता पर एक लाख रुपये सहायता दी जा रही है। अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये दिये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के पुराने बिजली बिल लगातार माफ किये जा रहे हैं। अब बिजली का बिल 200 रुपये महीना लगेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog