दिल्ली भाजपा जन्तर-मन्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करती है-मनोज तिवारी

ROHIT SHARMA :-  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय को नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने के पूर्ववर्ती निर्णय पर पुनर्विचार करने के बाद उसे हटाने के लिए धन्यवाद किया है।
 
श्री तिवारी ने कहा है कि प्रजातंत्र में जनता एक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों को सत्ता के केन्द्र के समीप विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और पिछले वर्षों में जन्तर-मन्तर तथा बोट क्लब को ऐसे विरोध प्रदर्शनों के स्थल के रूप में मान्यता मिली है।
 
दिल्ली भाजपा मानती है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती रोक को वापस लेकर जनता की आशाओं को पूरा किया है।  

Comments

Popular posts from this blog