ओ.बी.सी. मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने 2029 तक श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये रखने का संकल्प लिया
ROHIT SHARMA,DELHI,9818863732 :- दिल्ली भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी की अध्यक्षता में आज एक कार्यकर्ता सम्मेलन डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेन्टर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये। प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, ओ.बी.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह चैहान एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश, श्री सुनीय यादव, श्री विनोद सहरावत, श्री ललित खत्री, श्री श्रीभगवान यादव आदि उपस्थित थे।
श्री मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2029 तक श्री नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि ओ.बी.सी. समाज के माध्यम से प्रत्येग गांव और प्रत्येक क्षेत्र को भाजपा से जोड़कर श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। श्री तिवारी ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली की जनता की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि कुछ ही वर्षों में देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा होगा।
श्री श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, गांव और ओ.बी.सी. समाज की पार्टी है। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी में ओ.बी.सी. मोर्चा का गठन किया गया। देश में डोमेस्टिक एयर सर्विस और स्मार्ट फोनों के उपयोग में कई गुना वृद्धि हुई जो एक बड़ी उपलब्धि है। केन्द्र सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कोई कर्ज नहीं लिया है जो यह दर्शाता है कि हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत है। मुझे लगता है कि अगला चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच होगा।
श्री दारा सिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी जी के केन्द्र में आने से पहले ओ.बी.सी. समाज उपेक्षित था किन्तु अब उनकी पहचान बढ़ रही है। कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में जिस पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया था उसको हमारी सरकार ने संवैधानिक दर्जा देने की ठोस पहल की है अर्थात लोकसभा में इसे पारित करा लिया है किन्तु कांग्रेस के असहयोग के कारण यह आयोग संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं कर पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी की अधिकांश योजनायें पिछड़े वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गईं हैं। आरक्षण में क्रीमिलेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने और पिछड़े वर्ग के उपवर्गीकरण के लिए आयोग का गठन करने के लिए भी उन्होंने सरकार का आभार प्रकट किया।
श्री कुलजीत सिंह चहल ने यह कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व देश और दुनिया ने यू.पी.ए. सरकार के भ्रष्टाचार का तांडव देखा था और इससे मुक्त होने के लिए जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। उन्होंने जनता की आशा के अनुरूप कार्य करते हुये सरकार से भ्रष्टाचार और अनिर्णय की स्थिति को समाप्त किया और देश में आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इनता ही नहीं ओ.बी.सी. समाज की सबसे ज्यादा भागीदारी इस सरकार में है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।
अध्यक्षीय भाषण में मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी ने इस बात पर बल दिया कि ओ.बी.सी. समाज का सरकार और संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व हो जिससे हम सभी जातियों और समूहों तक पहुंच सकें और भाजपा को मजबूत कर सकें। आगामी चुनावों में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए गरीब कल्याण योजनायें तथा ओ.बी.सी. वर्ग के हितों के लिए अन्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम गांवों में समितियों का गठन करेंगे और गोष्ठियों, शिविरों व पंचायतों के माध्यम से समाज को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। इसके लिए बड़ी बाईक रैलियों से जनजागरण करना, कांग्रेस द्वारा ओ.बी.सी. वर्ग की पिछले 70 वर्षों में की गई उपेक्षा के लिए उसे उचित सबक सिखाना और भाजपा को विजयी बनाना हमार लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन है और हमने इस बीच दिल्ली के 200 मंडलों में भी मोर्चा के गठन का कार्य पूरा कर लिया है
Comments
Post a Comment