अनिल सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामोद्योगिक कृषि यंत्र एंव अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति एवं विपणन संघ लि. उत्तर प्रदेश का सलाहकार नामित किया

Rohit Sharma :- 10-7-2016
नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने सुप्रसिद्ध समाजसेवी
सदभावना सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामोद्योगिक कृषि यंत्र एंव अनाजदाल प्रशोधन आपूर्ति एवं विपणन संघ लि. उत्तर प्रदेश का सलाहकार नामित किया है। इस अवसर पर रविवार को होटल रेडीशन सेक्टर १८, नॉएडा  में आभार समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारं में सपा नोएडा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवोदित सलाहकार का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अनिल सिंह ने कहा कि राजनीति भी सेवा कार्य है और अब वे वृहद और वंचित समाज की और ज्यादा सेवा कर पाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में किसानों के हित में अनेक हितकारी निर्णय लिए हैं। प्रदेश के किसान भी सरकार पर विश्वास करते हैंआज लगग 60 लाख से भी ज्यादा किसानों ने आनलाइन पंजीयन कर सरकार पर विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में डीबीटी योजना लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रिोनिक मीडिया के अनेक पत्रकार मौजूद थे। आभार समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर और नोएडा महानगर के पदाधिकारी भी मौजूद थेजिसमें मुख्य रूप से श्री प्रताप सिंह चौहानजिलाध्यक्षश्री राकेश यादवमहानगर अध्यक्षश्री अशोक चौहानविधानसभा प्रत्याशीश्री राघवेंदर दूबेमहासचिवश्री सुशील यादवमहासचिवश्री दिनेश यादववरिष्ठ सपा नेताश्री बबलू चौहानश्री अजय प्रधानश्री नरेश प्रधानपूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अनिल यादवश्री सुनील भाटीश्री लोकमान शर्मा आदि मौजूद थे। आभार समारोह में श्री प्रताप सिंह चौहानश्री राकेश यादवश्री अशोक चौहान ने भी संबोधित किया।
श्री अनिल सिंह सद्भावना सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हैं। संस्थान की ओर से 200 से अधिक एंबुलेंस समाज सेवा के लिए नि:शुल्क संचालित होती हैं। सद्भावना सेवा संस्थान 10 से भी अधिक राज्यों में सेवा कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्री राघवेंदर दुबेमहासचिव एंव प्रवक्ता द्वारा किया गया।

Comments